हल्द्वानी, फरवरी 3 -- फोटो हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। देवला तल्ला, गौलापार में पानी की किल्लत से परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार को जल संस्थान लालकुआं डिविजन के अधिशासी अभियंता का घेराव किया। इस मौके पर सौंपे गए ज्ञापन में कहा कि जल जीवन मिशन के कार्य में हो रही देरी के कारण गांव में पानी का संकट बना हुआ है। इस पर जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। जल जीवन मिशन योजना का कार्य पूरा नहीं होने पर ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ रहा है। देवला तल्ला की अधूरी योजना से परेशान ग्रामीणों ने ईई नंदकिशोर का घेराव कर कहा कि योजना के तहत गांव में ट्यूबवेल का कार्य होना है। विभागीय कार्यप्रणाली के कारण काम बहुत धीमी गति से चल रहा है। ट्यूबवेल न बनने से गांव में पानी का संकट गहरा गया है। ज्ञापन सौंपकर मांग की गई कि गर्मी बढ़ने से पहले ट्यूबवेल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.