पिथौरागढ़, मई 5 -- पिथौरागढ़। जनपद में मंगलवार को भी मौसम खराब रहा। जिला मुख्यालय से लेकर अन्य क्षेत्रों में सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। इधर बीते 24 घंटे में जिले भर में सबसे अधिक बारिश देवलथल में हुई है। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक यहां 25 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। पिथौरागढ़ तहसील में भी 23 एमएम बारिश हुई। डीडीहाट में हुई 19 एम एम बारिश रिकार्ड की गई। थल, धारचूला, तेजम में भी झमाझाम बारिश हुई। गणाई गंगोली में बारिश नहीं हुई। यह भी पढ़ें- रिकॉर्ड बारिश के बाद रात का तापमान तीन डिग्री से ज्यादा गिरा, फिर बारिश की आशंका यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: मई में जनवरी जैसी ठंड, बारिश और ओलों का अलर्ट कब तक? IMD ने बताया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.