पिथौरागढ़, फरवरी 24 -- पिथौरागढ़ के देवलथल डाकघर में इन दिनों आधार कार्ड की सुविधा मिलने से ग्रामीणों को राहत मिली है। नए आधार कार्ड बनाने के साथ ही, संसोधन और अपडेट के लिए रोजाना बड़ी संख्या में ग्रामीण डाकघर पहुंच रहे हैं। मंगलवार को भी डाकघर में आधार कार्ड का कार्य सुचारू रूप से जारी रहा। अभिषेक ने बताया कि भीड़ अधिक होने पर देर शाम तक भी कार्य किया जा रहा है। इधर स्थानीय व पीएलवी सुरेंद्र बसेडा ने कहा कि देवलथल डाकघर में आधार कार्ड बनाने की सुविधा मिलने से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बड़ी राहत मिल रही है। कहा कि पूर्व में कुछ समय के लिए सेवा बंद होने से ग्रामीणों को आधार कार्ड के लिए जिला मुख्यालय की दौड़ लगानी पड़ रही थी। इससे समय और धन दोनों का नुकसान उठाना पड़ रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.