पिथौरागढ़, मई 4 -- पिथौरागढ़। देवलथल में ओपन जिम से चोरी होने से स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। सोमवार को‌ स्थानीय व‌ पीएलवी सुरेंद्र बसेड़ा ने बताया कि लोहाकोट के पूर्व ग्राम प्रधान महेन्द्र सिंह सामन्त के प्रयासों से देवलथल में ओपन जिम स्थापित किया गया। इससे स्थानीय युवा यहां बैडमिंटन के साथ अन्य व्यायाम अभ्यास करते हैं। बताया कि कुछ अज्ञात लोगों ने वेटलिफ्टिंग राड चुरा ली है। बीते दिनों उपकरणों के नट बोल्ट खोलने की कोशिश भी की गयी थी। बसेड़ा का कहना है कि सार्वजानिक उपक्रम में इस तरह से तोड़फोड़ या चोरी करना नैतिक व कानूनी अपराध है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...