देहरादून, अप्रैल 17 -- श्रीनगर। देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) अनिल चौहान का शुक्रवार को श्रीनगर पहुंचे। सुबह वे गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर स्थित हेलीपैड पर पहुंचे, जहां स्थानीय प्रशासन और सेना के अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। चौरास से सीडीएस अनिल चौहान अपने पैतृक गांव गवाणा के लिए रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने देवलगढ़ स्थित प्रसिद्ध सिद्धपीठ राजराजेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिर में उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और देश की सुरक्षा के लिए प्रार्थना की। सीडीएस के आगमन को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में लोगों की भीड़ उमड़ी रही। ग्रामीणों ने उनका स्वागत कर गर्व और खुशी व्यक्त की। इसके बाद वे अपने पैतृक गांव में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.