कौशाम्बी, फरवरी 19 -- गोराजू, हिन्दुस्तान संवाद पश्चिमशरीरा के बौली गांव में बुधवार की शाम को देवर से झगड़ा करने के बाद महिला ने अपनी दो बेटियों के साथ जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। हालत खराब होने पर तीनों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। सभी का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।बौली गांव की अंजू देवी के पति मोतीलाल सरोज की मौत 11 साल पहले हो चुकी है। अंजू देवी दो बेटी 18 वर्षीय कमला देवी और 16 वर्षीय विमला देवी के साथ रहती हैं। मेहनत मजदूरी करके किसी तरह का परिवार का पालन पोषण कर रही है। पति की मौत के बाद अंजू के देवर ने उसका गहना गिरवी रखवा दिया था। इधर बीच वह कई दिनों से देवर पर गिरवी रखे गहने को छुड़वाने के लिए कह रही थी। देवर आनाकानी कर रहा था। इसी बात को लेकर बुधवार की शाम को अंजू देवी व उसके देवर के बीच कहासुनी ...