सहरसा, मई 9 -- सहरसा। सिमरी बख्तियारपुर। बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में पारिवारिक विवाद में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता मुस्कान देवी ने थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया कि उनके देवर कानो कुमार समेत परिवार के अन्य लोगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडे से हमला किया, जिसमें उनका सिर फट गया। घायल महिला का इलाज स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सहनी ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- देवर ने भौजाई को मारपीट कर किया घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...