खगडि़या, अप्रैल 11 -- बेलदौर । एक संवाददाता बलैठा पंचायत के वार्ड नंबर तीन डुमरी गांव निवासी बुटन साह के दूसरी पत्नी सरिता देवी ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपने ही देवर लूटन साह को नामजद अभियुक्त बनाते हुए मारपीट कर घायल कर देने की शिकायत की है। घटना शनिवार के दिन के ग्यारह बजे के करीब की बताई जा रही है। आवेदिका के मुताबिक नामजद उसके पति के पहले पत्नी के पुत्र एवं पतोहू को भी उकसा घर से भगाने की साजिश रच रहे हैं, जबकि उसने बुटन साह एवं उसके परिजनों के सहमति से दूसरी शादी की थी। इधर आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.