रामपुर, मार्च 22 -- क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने देवर समेत चार लोगों पर केस दर्ज कराया है। उसके अनुसार उसकी शादी करीब पांच साल पहले उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के रामनगर के गांव मोतीपुर निवासी नूर मोहम्मद के साथ हुई थी। पति का व्यवहार उसके साथ काफी अच्छा है, लेकिन ससुराल के लोग शादी के बाद से ही कारोबार के लिए दो लाख रुपए नकद और बुलेट बाइक के लिए उसे प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप है कि 15 फरवरी की रात देवर आलम घर में अकेला पाकर उसे कमरे में खींच ले गया और बलात्कार का प्रयास किया। उसने पति से शिकायत की तो उसकी ससुराल वालों से अनबन हो गई। आरोप है कि पहली मार्च को ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने उसकी तहरीर पर देवर आलम, ससुर लल्लन शाह, सास आसमा और फिजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.