बिजनौर, मई 22 -- थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक महिला ने अपने देवर पर दुष्कर्म तथा पति व सास पर दहेज उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी करीब पांच वर्ष पूर्व मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग कम दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे थे। जबकि पति भी मारपीट करता था। महिला का आरोप है कि 28 मार्च 26 की शाम वह किराए के मकान में अकेली थी, तभी उसका देवर नशे की हालत में घर में घुस आया। यह भी पढ़ें- दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को ससुराल से निकाला उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए। भीड़ को देख आरोपी छत के रास्ते फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता...