रुद्रपुर, अप्रैल 29 -- किच्छा, संवाददाता। थाना पुलभट्टा क्षेत्र की एक महिला ने अपने देवर पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पति पर सहयोग करने और सास पर पुत्रों का साथ देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नौ अप्रैल की रात उसका देवर शराब के नशे में उसके कमरे में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। किसी तरह वह वहां से भागकर अपनी इज्जत बचाने में सफल रही और घटना की जानकारी अपने पति को दी। आरोप है कि 10 अप्रैल को उसके पति ने देवर के साथ बैठकर शराब पी और उसे जूस पिलाया। जूस पीने के बाद वह नशे की हालत में आ गई। इसके बाद पति और देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने अगले दिन पूरी घटना अपने मायके पक्ष को बताई। इस पर उसके माता-पिता ने पति के रि...