उन्नाव, मार्च 21 -- बीघापुर। कोतवाली क्षेत्र के नागेश्वर नगर मोहल्ला की रहने वाली महिला ने अपने देवर पर छेड़छाड़ और मारपीट का गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में प्रार्थना पत्र दिया है। पीड़िता के अनुसार घटना 5 मार्च की दोपहर बाद की है। आरोप है कि देवर ने उसका हाथ पकड़ कर खींचा और उसके साथ जबर्दस्ती करने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट की और दांत से होंठ काट लिया, जिससे उसे चोट आई। पीड़िता का कहना है कि आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और आवश्यक कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.