सहारनपुर, मार्च 12 -- भाटखेड़ी निवासी एक विवाहिता ने देवर पर छेड़छाड़ करने तथा विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाते पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका पति बाहर मेहनत मजदूरी करता है तथा उसका एक देवर उस पर गलत नजर रखता है। आरोप है कि बुधवार शाम करीब 7 बजे वह अपने घर पर अकेली थी उसका देवर अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा जब उसने विरोध किया तो उसके देवर ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...