कोडरमा, मई 2 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। तिलैया थाना क्षेत्र के भादोडीह मोहल्ले में एक महिला ने अपने ही देवर पर छेड़खानी, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने तिलैया थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार, महिला ने अपने आवेदन में बताया है कि उनके देवर राजकुमार उर्फ राजू, पिता स्वर्गीय नन्द किशोर प्रसाद, पिछले कुछ दिनों से उन्हें और उनके पति को लगातार गाली-गलौज कर रहे हैं तथा जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी द्वारा उनके साथ छेड़खानी भी की जाती है। यह भी पढ़ें- तिलैया थाना के गुमो में युवती से मारपीट का आरोप पीड़िता के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 6:15 बजे आरोपी ने फिर से छेड़खानी करने का प्रयास किया, जिससे वह भयभीत और मानसिक रूप से परेशान हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.