गोपालगंज, मार्च 18 -- सिधवलिया। महम्मदपुर थाना क्षेत्र के मंगोलपुर गांव में देवर पर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने बुधवार को आरोपी भाभी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिला की पहचान कुसुम देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार देवर द्वारा बुरी नजर से देखने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर कुसुम देवी ने गुस्से में आकर देवर पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष श्याम नारायण प्रसाद ने बताया कि घटना तीन दिन पूर्व की है। मामले की जांच के बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...