देवर पर अश्लीलता का आरोप, विरोध पर मारपीट, कई पर मुकदमा
बरेली, अप्रैल 12 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता किला क्षेत्र में एक महिला ने अपने देवर पर अश्लीलता का आरोप लगाया है। जब सांस से शिकायत की तो परिवार वालों ने महिला को ही पीटा। इस मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर देवर सलीम समेत पांच पर मुकदमा दर्ज किया है। एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया, वह और उसके पति पिछले एक महीने से किराये के मकान में रहते हैं। पति ई-रिक्शा चलाते हैं। उनका देवर सलीम अक्सर उनके पति की गैर मौजूदगी में घर आता था और आपत्तिजनक बातें करता था। जब विरोध करते थे, तो सलीम कहता था, मैं मजाक कर रहा था। पांच अप्रैल को वह अकेले थी, तभी सलीम कमरे में आ गया। गलता नियत से दबोच लिया। अश्लील हरकतें करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। जब शोर मचाया तो आसपास के लोग आ गये। तभी सलीम धमकी देकर भाग गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.