देवर ने विधवा भाभी से मंदिर में रचाई शादी
बरेली, जून 16 -- भमोरा। भाई की मौत के बाद विधवा हुई भाभी से देवर ने मंदिर में शादी रचा ली। गांव बभियाना के मनोज सिंह ने बताया कि उसके परिवार के योगेंद्र सिंह की मौत हो गई थी। वह अपने पीछे छोटे बच्चे छोड़ गए थे। जिनमें बेटी मधु का विवाह तीन बर्ष पहले थाना बिशारतगंज के दसीपुर निवासी देशपाल के बेटे विश्नू के साथ किया था। विश्नू जागरण में सुदामा का रोल करने जाता था वह नशे का आदी हो गया, जिससे उसकी दो वर्ष पहले मौत हो गई। उसकी दादी राजवती ने विश्नू की विधवा पत्नी को उसके छोटे भाई सूरज के साथ कर दिया। दो वर्ष के बाद राजवती की भी मौत हो गई, सूरज ने मधु को शुक्रवार के दिन मारपीट कर घर से भगा दिया, जिसका मामला थाना पहुंचा, तो सूरज भाभी मधु से शादी करने को तैयार हो गया और उसकी मांग भर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.