देवर ने लाठी मारकर भाभी का सिर फोड़ा
कन्नौज, मई 9 -- थाना क्षेत्र के मुंडाला गांव में घरेलू विवाद के दौरान बीच-बचाव करने पहुंची महिला पर उसके देवर ने लाठी से हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। मुंडाला गांव निवासी संजय सिंह ने बताया कि उनका भाई कुलदीप शराब पीने का आदी है और आए दिन शराब के नशे में घर में विवाद करता रहता है। शनिवार शाम भी वह शराब पीकर घर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि जब संजय की पत्नी रूबी (34) ने इसका विरोध किया और बीच-बचाव का प्रयास किया तो कुलदीप ने लाठी से हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- मामूली विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई का सिर फोड़ा लाठी लगने से रूबी का सिर फट गया और वह घायल होकर गिर पड़ी। घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.