देवर ने महिला को पीटा
प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 17 -- बाबागंज। महेशगंज थाना क्षेत्र के पूरे खुशली का पुरवा गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि उसके ससुर ने कहा कि मंगलवार को उसके बेटे के एलआईसी की किस्त जमा करनी है, जिसके सारे अभिलेख उसके देवर के पास हैं वह दे नहीं रहा। वह एलआईसी के किस्त जमा कराने को कागज मांगने अपने देवर के घर गई। तभी पहले से ही किसी बात को लेकर खुन्नश खाए पति-पत्नी ने उसको गालियां देते हुए मारा पीटा, ईंट से सिर फोड़ दिया। पीड़िता ने मामले की नामजद तहरीर पुलिस को दी है। दरोगा नीरज कुशवाहा मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.