बिहारशरीफ, मई 9 -- देवर ने भौजाई को मारपीट कर किया घायल शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। अरियरी थाना क्षेत्र के धनकौल गांव में देवर ने भौजाई को मारपीट कर घायल कर दिया है। घायल प्रियंका देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला ने बताया कि उसका पति दूसरे प्रदेश में काम करता है। शनिवार की सुबह में सास से कहासुनी हो रही थी, तभी देवर संतोष कुमार ने बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना की शिकायत थाने में की गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.