बरेली, अप्रैल 13 -- किला क्षेत्र में एक महिला ने अपने देवर पर अश्लीलता का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर देवर समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित महिला के मुताबिक वह पति के साथ पिछले एक महीने से किराये के मकान में रह रही है। पति ई-रिक्शा चलाते हैं। देवर अक्सर पति की गैरमौजूदगी में घर आता था और आपत्तिजनक बातें करता था। पांच अप्रैल को वह कमरे में घुस आया और दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे तो धमकी देकर भाग गया। शिकायत पति और ससुरालवालों से की तो उन्होंने मामला रफादफा करा दिया। अगले दिन देवर, सास और अन्य लोगों ने घर आकर उसके साथ मारपीट की। सात अप्रैल को किला फाटक पर पति का ई-रिक्शा छीन लिया। ई- रिक्शा लौटाने को 15 हजार रुपये मांगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...