देवर ने भाभी से की छेड़छाड़, गलत नीयत से घर में खींचा
बुलंदशहर, अगस्त 12 -- नगर क्षेत्र की एक विवाहिता को उसके देवर ने घर में खींचकर छेड़छाड़ एवं अश्लील हरकतें की। पीड़िता ने शोर मचाते हुए अपनी जान बचाई। पीड़िता ने पति, ससुर और देवर पर प्रताड़ित करने तथा हत्या की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। महिला थाना पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला थाने में नगर क्षेत्र की एक कालोनी में रहने वाली पीड़िता महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि वर्ष 2018 में उनका विवाह नगर क्षेत्र के ही युवक के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुर, देवर आदि ससुरालीजन महंगे सामान की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। सास के निधन के बाद आरोपियों ने उसे पति के साथ घर से निकाल दिया, जिसके बाद वह अपने पति के साथ हरियाणा में रहने लगी। पीड़िता का आरोप है कि पति ने भी ससुर एवं देवर के बह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.