कौशाम्बी, मार्च 10 -- कोखराज के महेशपुर गांव में जानवरों को हांकने का विरोध करने पर देवर ने अपनी भाभी व भतीजे को पीट दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। महेशपुर गांव की सपना त्रिपाठी पत्नी संजय त्रिपाठी ने बताया कि वह अपने जानवरों को दरवाजे पर बांधती है। सोमवार को उसके देवर महेश ने जानवरों को खोलकर हांक दिया। जब उसने इसका विरोध किया तो देवर ने गाली-गलौज की। साथ ही कहा कि जानवरों को नहीं बांधने देंगे। शोर सुनकर उसका बेटा आया तो उसको भी गाली दी। विरोध करने पर महेश ने सपना व उसके बेटे को जमकर पीटा। गांव के लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया। सपना की तहरीर पर पुलिस ने देवर महेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.