छपरा, फरवरी 17 -- दरियापुर। डेरनी थाना क्षेत्र के खोजौली में देवर ने अपनी भाभी व उसकी बेटी की बेरहमी से पिटाई कर दी। मामला घरेलू विवाद का बताया जाता है। इस संबंध में पीड़िता सीमा देवी ने थाने प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने कहा है कि वह अपने पति के साथ दिल्ली रहती है। वहां से वह अपनी बच्ची को परीक्षा दिलवाने घर आई। घर आते ही उसके ससुर व देवर घरेलू विवाद को लेकर गाली गलौज करने लगे। इसके बाद देवर ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसे बचाने आई उसकी पुत्री को भी देवर ने मारा पीटा। पीड़िता ने देवर पर गले से सोने की जितिया छीन लेने का भी आरोप लगाया है। पुलिस छानबीन कर रही है। सहाजितपुर बाजार में युवक के पॉकेट से 74 हजार उड़ाए बनियापुर । सहाजितपुर थानाक्षेत्र के मुख्य बाजार में मंगलवार को पॉकेटमारी की घटना सामने आई है। उचक्कों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.