कानपुर, दिसम्बर 7 -- चकेरी। महिला ने बेडरूम में हिडेन कैमरा लगाकर अश्लील वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। चकेरी निवासी महिला के अनुसार उनका विवाह जुलाई 2024 में क्षेत्र के युवक से हुआ था। पीड़िता ने बताया कि विवाह के बाद से ससुर, देवर, ननद और नन्दोई अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। विरोध करने पर मारपीट करते थे। आरोप है कि 23 नवंबर को देवर ने उनके बेडरूम में हिडेन कैमरा लगाकर उनका और पति का अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद देवर ने वीडियो दिखाते हुए शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। पति के विरोध करने पर बाकी ससुराल वाले एक हो गए। पति और उसके साथ मारपीट की। पीड़िता के मुताबिक 25 दिसंबर 2024 को उन्होंने चकेरी थाने में शिकायत की थी। इस पर पुलिस ने दोनों पक्षों में थाने बुलाकर समझौता करा दिया। इसके बाद भी ससुरालीजन प्रताड़ित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.