देवर ने भाभी पर चाकू से किया वार
मुजफ्फरपुर, मई 19 -- बोचहां। गरहां थाना क्षेत्र के चकहबीबुल्लाह वार्ड-2 में सोमवार रात पारिवारिक विवाद में महिला पर जानलेवा हमला किया गया। बखरी हाट से सब्जी बेचकर लौट रही मो. सुबेजान की पत्नी सबीना खातून पर देवर साहेबजान ने चाकू से हमला कर दिया। सबीना के हाथ की नस कट गई। बचाव में आए बेटे मो. फुरकान और रिजवान की पिटाई कर दी। गरहां थानेदार सेंटू कुमार ने बताया कि छानबीन की जाएगी। यह भी पढ़ें- बगीचे में युवक पर चाकू से हमला, जिला अस्पताल रेफर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.