देवर ने भाभी क साथ की मारपीट
फिरोजाबाद, अगस्त 13 -- थाना नारखी में रामपुर कठेलिया निवासी विवाहिता ने मुकदमा दर्ज कराया है कि वह अपने घर में सो रही थी तभी देवर आया और उसके साथ अभद्र व्यवहार करने लगा। उसके साथ गाली गलौज की। मना करने पर जान से मारने की धमकियां दीं। महिला का पति काम को लेकर बाहर रहता है। महिला की चीख पुकार पर उसके ससुरालियों ने भी नहीं बचाया। महिला के सिर में चोट आ गई। मामले में आरोपी देवर लक्ष्मण सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.