देवर ने भाभी को बेरहमी से पीटा, मुकदमा
फिरोजाबाद, जून 14 -- थाना नसीरपुर के गांव बहोरी डाडा रपडी में अपने बच्चों से मारपीट का विरोध करने पर देवर ने अपनी भाभी की बेरहमी से पिटाई कर दी। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला ने देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सुनीता देवी पत्नी अनिल यादव निवासी बहोरी डाडा रपडी थाना नसीरपुर अपने बच्चों के साथ गांव में अकेली रहती है। उसका पति बाहर नौकरी करता है। 12 जून की शाम को अपने घर पर काम कर रही थी। इसी दौरान उसके देवर विनील पुत्र रामरतन आया और आते ही उसके बच्चों के साथ मारपीट करने लगा। जब महिला ने देवर से बच्चों को पीटने का विरोध किया तो आरोपी देवर ने गाली गलौज कर अपनी भाभी पर डंडे से हमला कर दिया। उसने अपनी भाभी को बेरहमी से मारा पीटा जिससे उसके काफी चोट आई है। देवर ने धमकी दी कि अगर किसी से शिकायत की तो जान से मार देगा। महिला ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.