हापुड़, अप्रैल 5 -- कपूरपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक महिला के साथ उसके ही देवर ने कमरे में घुसकर लाठी डंडों से मारपीट कर दी। जिससे पीड़िता गंभीर रुप से घायल हो गई। एसपी के आदेश पर पुलिस ने तीन नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी।जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव सुखदेवपुर निवासी रश्मि ने दर्ज मुकदमे में बताया कि उसका देवर व देवरानी उससे व परिवार से रंजिश रखते है। 28 मार्च की देर रात तकरीबन 11 बजे पीड़िता का देवर बब्लू ,कविता , लक्ष्मी उसके कमरें में लाठी ड़ंडों के साथ घुस गई। आरोप है ,कि जब पीड़िता महिला ने इसका विरोध किया तो तीनों आरोपियों ने लाठी ड़डो से जानलेवा हमला कर दिया। इतना ही नही पीड़िता का गला दबाकर हत्या का भी प्रयास किया। मारपीट के दौरान पीड़िता को काफी चोटें आयी है।थाना प्रभारी निरीक्षक रघ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.