बरेली, जून 23 -- बरेली, मुख्य संवाददाता। सुभाष नगर में रहने वाली एक महिला ने अपने देवर के खिलाफ सुभाष नगर थाने में केस दर्ज कराया है। आरोप है कि देवर ने उसके साथ रेप का प्रयास किया। इस दौरान उसके अश्लील फोटो खींच लिए। उसी फोटो के आधार पर वह ब्लैकमेल कर दो लाख रुपए मांग रहा है। पीड़िता ने बताया कि वह मूल रूप से बदायूं की रहने वाली है। शादी के बाद वह अपने ऑटो ड्राइवर पति के साथ सुभाष नगर में किराए पर रहने लगी। आरोप है कि उसका देवर बुरी नियत रखता था। एक मार्च 2026 को उसे अकेला पाकर उसने रेप का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- दहेज प्रताड़ना में मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप इसी दौरान उसने अश्लील फोटो खींच ली। पीड़िता ने समाज के डर से किसी को घटना की जानकारी नहीं दी। कुछ दिन बाद देवर उसी फोटो के साथ ब्लैकमेल करते हुए दो लाख मांगने लगा। तब उसने परिजनों ...