संभल, अप्रैल 6 -- हयातनगर थाना क्षेत्र के ग्राम एंझरा में रविवार देर रात घरेलू विवाद हिंसा में बदल गया। आरोप है कि नशे में धुत देवर अशोक ने अपनी भाभी निधि और बड़े भाई शिवकुमार पर हमला कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गए। पीड़िता निधि ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपी लंबे समय से उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था तथा विरोध करने पर उसके चरित्र पर झूठे आरोप लगाता था। रविवार रात जब पीड़िता और उसके पति ने परिवार के बुजुर्गों से शिकायत करने की बात कही, तो आरोपी भड़क गया और गाली-गलौज करते हुए भाभी पर ईंट से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए भाई को भी पीट दिया। शोर सुनकर ग्रामीणों ने दोनों को बचाया। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.