पीलीभीत, जून 12 -- जहानाबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव बार नवादा में घरेलू विवाद के दौरान एक महिला को उसके देवर ने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। गांव निवासी रेखा देवी ने जहानाबाद पुलिस को तहरीर दी।जिसमें कहा गया कि घर में चीनी न होने के कारण कुछ गेहूं बेचकर वह चीनी खरीद लाई थी। इसकी जानकारी होने पर उसके सास-ससुर ने उसे डांट दिया। रेखा ने जब अपनी मजबूरी बताते हुए विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला उसका देवर रोहित 12 बोर का तमंचा लेकर मौके पर पहुंच गया और उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। घबराई रेखा ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही शाही चौकी प्रभारी राकेश कुमार गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को आता देख रोहित तमंचा छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने तमंचा कब्जे में लेकर मामले की ज...