कौशाम्बी, अप्रैल 29 -- पारिवारिक विवाद के चलते मंगलवार को गर्भवती महिला व उसके पति की पिटाई की गई। आरोप है कि देवर ने गर्भवती के पेट में लात मार दिया। इससे गर्भस्थ शिशु नष्ट हो गया। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सरायअकिल थाना क्षेत्र के जुगराजपुर निवासी अरुणा द्विवेदी ने बताया कि मंगलवार को सास सती देवी, देवर रामचंद्र द्विवेदी व ससुर कृष्ण द्विवेदी पारिवारिक विवाद को लेकर गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। पीड़िता के मुताबिक, आरोपियों ने बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पति शुभम द्विवेदी को भी पीटा। इसी दौरान देवर ने पेट में लात मार दिया। इससे दो महीने का गर्भस्थ शिशु नष्ट हो गया। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह दंपती की जान बचाई। इसके बाद पीड़ित दंपती ने पुलिस को तहरीर दी। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.