कौशाम्बी, मार्च 31 -- कोखराज थाना क्षेत्र के गिरधरपुर निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि सोमवार को उसका भाई सुरेश कुमार पत्नी अमरावती को पारिवारिक रंजिश के चलते गाली देने लगा। विरोध करने पर लोहे के राड से पिटाई कर दी। इससे पीड़ित की पत्नी को पैर में गंभीर चोट लगी है। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल महिला का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी सीबी मौर्य ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...