चक्रधरपुर, मई 4 -- राउरकेला, संवाददाता सुंदरगढ़ जिले के बणई थाना अंगर्तत जीविका गांव के किसानसाई टोला में शनिवार की देर शाम एक देवर ने भाभी की फरसा से मार कर हत्या कर दी। रविवार सुबह सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के मुताबिक जीविका गांव निवासी देवर परदेशी किसान का किसी बात को लेकर अपनी भाभी जयंती किसान (44) के साथ विवाद हो गया। इसके बाद देवर ने घर में रखे फरसा से भाभी के गर्दन और सिर पर हमला कर दिया। जिससे मौके पर ही भाभी की मौत हो गई। यह भी पढ़ें- पति से पत्नी को फोन पर विवाद के बाद खाई जहर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी देवर को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दु...