बरेली, सितम्बर 30 -- मीरगंज, कस्बा मीरगंज के व्यक्ति ने अपनी पुत्री की शादी गत वर्ष फतेहगंज पश्चिमी के गांव के युवक से की थी। पिता ने शादी में दस लाख रुपए खर्च किए। पति और ससुराल वाले शादी में मिले दहेज से संतुष्ट नहीं थे। वे मायके से बाइक लाने को दवाब बना रहे हें। मना करने पर गाली गलौज कर आए दिन मारपीट करते हैं। महिला का आरोप है कि देवर उनके साथ रेप का प्रयास कई बार कर चुका है। पति के दूसरी महिला से संबंध हैं। महिला का आरोप है पति ने दूसरी महिला से गुपचुप शादी कर ली है। महिला ने बुधवार को मामले की शिकायत सीओ से कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीओ ने जांच कराकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...