देवर ने किया दुष्कर्म, पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाला, केस दर्ज
मुरादाबाद, सितम्बर 3 -- दहेज में दो लाख रुपये और थार की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को प्रताड़ित किया। देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में पति और ससुरालियों ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी के आदेश पर सिविल लाइंस पुलिस ने पति, देवर समेत छह ससुरालियों पर केस दर्ज किया है। थाना सिविल लाइंस के कैंप चौकी क्षेत्र निवासी महिला से पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका निकाह नागफनी क्षेत्र निवासी युवक से 4 फरवरी 2025 को हुआ था। निकाह के बाद से पति और ससुराल वाले एक थार गाड़ी और दो लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने पीड़िता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। बीते 20 जुलाई 2026 को पति ने फोन पर पीड़िता को तीन तलाक दे दिया। 25 जुलाई को वह ससुराल में अकेली थी, उसी दौरान देवर ने उसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.