मुरादाबाद, मार्च 8 -- गलशहीद थाना क्षेत्र निवासी महिला से उसके देवर ने छेड़छाड़ और अश्लीलता कर दी। विरोध पर वार करके उसका सिर फोड़ दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना गलशहीद के ईदगाह क्षेत्र निवासी महिला ने तहरीर में बताया कि बीते एक मार्च को शाम करीब 4:30 बजे वह कमरे में बैठी थी। आरोप लगाया कि उसी दौरान देवर कमरे में घुस आया। आरोपी ने आते ही पीड़िता के साथ छेड़छाड़ और अश्लीलता शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसी दौरान कमरे में पड़ी पटली से सिर पर हमला कर दिया। पीड़िता ने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। अस्पताल में उसके सिर में सात टांके आए। एसओ गलशहीद पवन कुमार ने बताया कि तहरीर पर आरोपी देवर के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.