मुरादाबाद, मार्च 31 -- रुस्तमनगर की रहने वाली साजिया पत्नी रहीश अहमद ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया कि उसके पति रईस अहमद ने बैनामे द्वारा एक जगह खरीद कर पावरलूम का छोटा कारखाना लगा रखा था। जिसमें किसी का कोई हिस्सा आदि नहीं है। उसके देवर तौफीक व उसकी पत्नी चमन 27 मार्च को 12 बजे कारखाने में आ गए। इस बीच दोनों ने गाली गलौज शुरू करके मारपीट शुरू कर दी। कहा कि कारखाने से निकलो। जब कहा कि कारखाने से तुम्हारा क्या मतलब है। तब लात घूसों से बुरी तरह से पीटा और उसके पति को लोहे की रोड से मारकर घायल कर दिया। जिससे उसके पति बुरी तरह से घायल हो गए। तहरीर के बाद पुलिस ने देवर तौफीक व देवरानी चमन पर मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.