बिहारशरीफ, अगस्त 23 -- देवर के धोखे से आहत चार बच्चों की मां ने खाया जहर, लोगों की तत्परता से बची जान पति और बच्चों को छोड़ तीन साल से चचेरे देवर के साथ रह रही थी महिला

घटना का विवरण कलेक्ट्रेट गेट के पास तड़पती देख लोगों ने पहुंचाया अस्पताल, हालत खतरे से बाहर शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रेम, धोखे और हताशा का एक मामला सामने आया है। पति और चार बच्चों को छोड़कर चचेरे देवर के साथ रह रही एक महिला ने देवर द्वारा प्रताड़ित कर घर से निकाले जाने के सदमे में जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। कलेक्ट्रेट गेट के समीप तड़प रही महिला की जान स्थानीय लोगों की पहल से बच गई। शनिवार की रात कलेक्ट्रेट गेट के पास महिला को गंभीर हालत में तड़पते हुए स्थानीय लोगों ने देखा। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए महिला को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। समय पर चिकित्सा...