देवर के खिलाफ धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई
नोएडा, अप्रैल 17 -- रबूपुरा। क्षेत्र के इंटर कॉलेज की शिक्षिका ने अपने देवर पर गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की है। फरीदाबाद के सेक्टर-80 निवासी महिला सरिता देवी ने पुलिस को तहरीर दी कि वह नगला हुकुम सिंह गांव स्थित इंटर कॉलेज में अध्यापिका है। उसका देवर जोगिंदर सिंह फोन कॉल और मैसेज के जरिए आए दिन गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देता । आरोपी का फोन नंबर ब्लॉक करने के बावजूद वह दूसरे नंबर से कॉल करता है। पुलिस ने आरोपी देवर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुनील कुमार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.