हमीरपुर, अप्रैल 17 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। थानाक्षेत्र के ग्राम सुरौली बुजुर्ग के मजरा कछार में देवर की हल्दी रस्म के बाद भाभी की अचानक तबियत बिगड़ गई और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। सदर अस्पताल में डॉक्टरों के मृत घोषित करते ही शादी की खुशियां मातम में बदल गई। बड़ाकछार निवासी संदीप निषाद की गुरुवार को बारात जानी थी। बुधवार की रात घर पर हल्दी रस्म का कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में संदीप निषाद की 30 वर्षीय चचेरी भाभी अनीता निषाद पत्नी पवन निषाद भी शामिल हुई थी। देर रात तक चले कार्यक्रम के बाद अनीता घर वापस लौट गई। गुरुवार को तड़के अनीता की घर पर ही अचानक हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर परिजन इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सदर अस्पताल में डॉक्टर ने चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजन शव ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.