हरदोई, मार्च 23 -- सांडी। मदारपुर में चकरोड चौड़ीकरण को लेकर हुए विवाद में घायल देवर नरवीर की इलाज के दौरान मौत के बाद पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या की धारा बढ़ाई है। घटना के बाद से मुख्य आरोपित जेठ बृजकिशोर समेत अन्य नामजद फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। सोमवार को ग्रामसभा मदारपुर मोहद्दीनपुर में प्रधान पति की मौजूदगी में चकरोड विवाद को लेकर पंचायत चल रही थी। इसी दौरान जेठ बृजकिशोर और देवर नरवीर के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि बृजकिशोर पक्ष ने फावड़े और लाठियों से हमला कर नरवीर को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल नरवीर को इलाज के लिए लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने बृजकिशोर, उसके पुत्र सतेंद्र, जितेंद्र, पौत्र सचिन व रिश्तेदार दीपू के खिलाफ गैर इरादतन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.