बेगुसराय, मई 2 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। सिंघौल थाना क्षेत्र के बागवाड़ा गांव में 32 वर्षीय पिंकी देवी की संदिग्ध हालत में मौत हो गयी। वह राहुल साह की पत्नी थी। सबसे अजीबोगरीब स्थिति यह रही कि घर में महिला की लाश पड़ी रही व उसके चचेरे देवर की बारात निकली। घटना का कारण पति-पत्नी के बीच शादी समाारोह में सूट सलवार के बाद साड़ी पहनने को लेकर बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बागवाड़ा गांव पहुंची। उसके बाद शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सदर एसडीपीओ वन आनंद कुमार पांडेय सदर अस्तपाल पहुंचे व उसी रात शव का पोस्टमार्टम करा मायका वालों को सौंप दिया। यह भी पढ़ें- पति के दो थप्पड़ से नाराज 5 बच्चों की मां का खौफनाक कदम, आधी रात में फंदे से लटकीपिंकी देवी की अंतिम यात्रा यह भी पढ़ें- यूपी में पतियों ने ख...