कानपुर, मई 5 -- कानपुर, संवाददाता। अपने देवर को खुश देखने के लिए उसकी नाबालिग प्रेमिका को बहला-फुसला कर ले जाने वाली महिला को पुलिस ने अपहरण के आरोप में जेल भेज दिया। महिला किशोरी को उसके घर से ले गई थी। पीड़ित परिवार ने महिला के देवर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने सीसी कैमरे की फुटेज के आधार पर आरोपित की भाभी को गिरफ्तार किया। कर्नलगंज थाना प्रभारी विनीत चौधारी ने बताया कि थानाक्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी बीती 25 अप्रैल को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। किशोरी के पिता ने इलाके के अशफाक उर्फ चांद के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने जांच शुरू की तो एक महिला किशोरी को घर से ले जाती हुई दिखी। पुलिस ने फुटेज के आधार पर महिला की तलाश शुरू की। इस बीच पुलिस ने किशोरी को सकुशल बरामद कर परिजन को सौंपा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.