देवर की प्रताड़ना से तंग महिला ने पेड़ पर फंदा लगाकर दी जान
पीलीभीत, अगस्त 29 -- पूरनपुर। कथित तौर पर देवर की कथित प्रताड़ना से परेशान महिला ने घर के पास आम के पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना घुंघचिहाई क्षेत्र के गांव सिमरिया निवासी अटलबिहारी पुत्र गेंदन लाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब 20 वर्ष पहले उनकी बहन राजवती उर्फ लज्जावती की शादी ककरौआ निवासी लालजीत पुत्र हीरालाल के साथ हुई थी। आरोप है कि लालजीत का भाई अनिल उनकी बहन पर अनर्गल आरोप लगाकर आए दिन प्रताड़ित करता था। 24 अगस्त को अनिल ने राजवती के साथ मारपीट की। इसके अगले दिन 25 अगस्त को भी कथित तौर पर उसके साथ मारपीट और प्रताड़ना की गई। आरोप है कि इससे परेशान होकर राजवती ने 25 अगस्त की शाम घर के पास आम के पेड़ पर फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.