गिरडीह, दिसम्बर 23 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के देवरी गांव के 33 वर्षीय युवक संजीत गिरि के सोमवार सुबह अपने घर के पास से गायब हो जाने का मामला सामने आया है। दिनभर खोजबीन करने के बाद भी उनका पता नहीं चल पाने के बाद पीड़ित परिवार के सदस्यों में चिंता व्याप्त हो गयी। इस सम्बंध में पीड़ित परिवार के सदस्यों ने बताया कि संजीत देवरी में एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान चलाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। सोमवार सुबह में वे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की मरम्मति के लिए किसी ग्राहक के घर में जाने की बात बोलकर घर से निकले थे। वहीं दोपहर में उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। दोपहर बाद उसकी पत्नी के फोन में अज्ञात नम्बर से फोन आने की बात कही गई। इधर युवक का पता नहीं चल पाने को लेकर परिवार के सदस्यों के द्वारा मामले की सूचना देवरी पुलिस को दी गयी। सूचना मिलने के स...