देवरी में चंद्रवंशी युवा एसोसिएशन का 13वां स्थापना दिवस मना
गिरडीह, जून 1 -- गिरिडीह/देवरी, प्रतिनिधि। ऑल इंडिया चंद्रवंशी युवा एसोसिएशन, प्रखंड इकाई देवरी के तत्वावधान में सोमवार को स्थानीय देवपहाड़ी मंदिर प्रांगण में संगठन का 13वां स्थापना दिवस अत्यंत हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत समाज के प्रबुद्धजनों द्वारा महाराज जरासंध के चित्र के समक्ष सामूहिक रूप से अगरबत्ती जलाकर एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर पूजा-अर्चना के साथ हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के देवरी प्रखंड अध्यक्ष रामप्रसाद ने की, जबकि मंच का कुशल संचालन विजय राम द्वारा किया गया। स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष अरविंद चन्द्रवंशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष संजय चंद्रवंशी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार और प्रदेश उपाध्यक्ष संजय चंद्रवंशी ने कहा कि संगठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.