देवरी में गाजे-बाजे के साथ निकला मुहर्रम जुलूस
रांची, जून 30 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी के देवरी में मंगलवार को देवरी मुहर्रम एक्शन कमिटी और बांध टोली मुहर्रम एक्शन कमेटी ने गाजे-बाजे के साथ भव्य मुहर्रम जुलूस निकाला। जुलूस देवरी चौक से शुरू होकर नगड़ी मेन रोड, पुराना बाजार टांड़ होते हुए टिकरा मुहल्ला तक पहुंचा। जुलूस में नगड़ी, देवरी सहित आसपास के गांवों के मुस्लिम धर्मावलंबियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। मौके पर सीओ राजेश कुमार, डीएसपी अजय आर्यन, पुलिस इंस्पेक्टर असित कुमार मोदी, नगड़ी थाना प्रभारी अभिषेक राय तथा शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.