भागलपुर, मार्च 27 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि चैती दुर्गा पूजा और रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को देवरी महेशपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय देवरी महेशपुर में नाइट सर्किल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ स्टूडेंट क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में किया गया। उद्घाटन पूर्व विधायक पवन कुमार यादव और जिला पार्षद सोनी कुमारी ने किया। इस अवसर पर भानु प्रताप, रतिकांत मंडल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। आयोजन समिति के सदस्य विकास, विक्रम, रजत राज और संजीत ने अतिथियों का स्वागत किया। इस टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। मैच के संचालन के लिए अमन, सूरज और बचनेश्वर को निर्णायक बनाया गया है। जबकि उद्घोषक की भूमिका मृत्युंजय कुमार निभा रहे हैं। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला सोमनाथपुर और मसूदनपुर टीम के बीच खेला जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.